-
☰
No image found.
बिहार: वारिसलीगंज रेफरल अस्पताल में तीन स्वास्थ्यकर्मियों को भावभीनी विदाई
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज रेफरल अस्पताल के सभागार में सोमवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में एक साथ तीन स्वास्थ्यकर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज रेफरल अस्पताल के सभागार में सोमवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में एक साथ तीन स्वास्थ्यकर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अस्पताल परिवार ने उनके लंबे, समर्पित एवं उत्कृष्ट सेवा-काल को याद करते हुए सम्मानित किया।सेवानिवृत्त होने वाले स्वास्थ्यकर्मियों में राजकिशोर प्रसाद, मंजू कुमारी एवं गिरिजानंदनी कुमारी शामिल हैं। वक्ताओं ने कहा कि विशेष रूप से कोरोना महामारी के कठिन दौर में इन स्वास्थ्यकर्मियों ने निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा की और अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया। उनकी सेवाएं अस्पताल और क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगी।प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरती अर्चना ने तीनों स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं को नमन करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्यकर्मियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।विदाई समारोह में अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने भावुक माहौल में तीनों सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।
Rape Of Infant Girl: 4 माह की मासूम बनी दुष्कर्म का शिकार, आरोपी को हुई आजीवन कठोर कारावास की सजा
उत्तर प्रदेश: एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से की संवाद
उत्तराखंड: फुटबॉल प्रतिभाओं के विकास को आगे आए अनिल बलूनी, हीरोज क्लब को मिला सांसद
