Contact for Advertisement 9650503773


Shri Krishna Janmashtami: आज देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मंदिरों में भक्तों की उमड़ी बारी भीड़

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shikha Pandey , दिल्ली  Edited By: Shikha Pandey, Date: 04/09/2026 05:23:37 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Shikha Pandey ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 04/09/2026 05:23:37 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

विस्तार

दिल्ली: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया है, जिससे धार्मिक स्थलों की रौनक देखते ही बन रही है। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और कई भक्त व्रत रखकर दिनभर भगवान का स्मरण कर रहे हैं। मंदिरों में विशेष पूजा, अभिषेक, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों को रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का बेसब्री से इंतजार है। मान्यता के अनुसार मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष आरती और पूजा की जाती है।

शहर के कई मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोकुल की झांकियां सजाई गई हैं। कहीं भगवान श्रीकृष्ण को झूले में विराजमान कराया गया है तो कहीं माखन-मटकी और गोकुल की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बच्चों में भी जन्माष्टमी को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। कई बच्चे राधा-कृष्ण और बाल गोपाल की वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। जन्माष्टमी के चलते बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर बाल गोपाल की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख, झूले और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। कई परिवारों ने घरों में भी भगवान श्रीकृष्ण की विशेष झांकी सजाई है। घरों में बाल गोपाल को नए वस्त्र पहनाकर उनकी पूजा की जा रही है।

शाम होते ही मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला और तेज होने की उम्मीद है। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिरों में शंख और घंटियों की गूंज सुनाई देगी। इसके बाद भगवान की विशेष आरती कर भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। जन्माष्टमी के पर्व को लेकर प्रशासन और मंदिर समितियों की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ को नियंत्रित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंतजाम किए गए हैं। पूरे देश में आज का दिन कृष्ण भक्ति और धार्मिक उल्लास से सराबोर नजर आ रहा है।