Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शादी के चार महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और ससुर हिरासत में

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 04/09/2026 03:37:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 04/09/2026 03:37:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के तर्जुआ गांव में शादी के महज चार महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के तर्जुआ गांव में शादी के महज चार महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फंदे पर लटकाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका के मायके पक्ष के अनुसार, हाफिजगंज क्षेत्र के अहमदाबाद निवासी अवदेश की ममेरी बहन संगीता की शादी करीब चार महीने पहले तर्जुआ गांव निवासी धारा सिंह पुत्र जगदीश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज को लेकर संगीता को प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार में इसे लेकर अक्सर विवाद होने की बात भी सामने आई है।

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

अवदेश का आरोप है कि गुरुवार को संगीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष का दावा है कि पति ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर संगीता को फंदे पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष ने मायके वालों को इसकी सूचना भी नहीं दी। बाद में किसी अन्य माध्यम से संगीता की मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग तर्जुआ गांव पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद भोजीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

पुलिस ने मृतका के पति धारा सिंह और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मायके पक्ष की ओर से लगाए गए दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल नवविवाहिता की मौत को लेकर गांव में चर्चा और मायके पक्ष में आक्रोश का माहौल है।


Featured News