Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्त पंप ड्राइवर रमाकांत यादव को भावभीनी विदाई, नगर पालिका ने सौंपा अर्जित अवकाश भुगतान का चेक'

- Photo by : SOCIAL MEDA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 04/09/2026 04:35:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 04/09/2026 04:35:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जलकल विभाग में पंप ड्राइवर के पद पर लंबे समय तक सेवाएं देने वाले रमाकांत यादव के 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को जलकल कार्यालय परिसर में भावभीनी विदाई

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जलकल विभाग में पंप ड्राइवर के पद पर लंबे समय तक सेवाएं देने वाले रमाकांत यादव के 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को जलकल कार्यालय परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद बस्ती की ओर से उन्हें संपूर्ण अर्जित अवकाश के भुगतान का चेक भी सौंपा गया। समारोह की अध्यक्षता एवं संचालन जलकल कर्मचारी संघ के महामंत्री फूलचंद ने किया। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, जलकल अभियंता अर्चना वर्मा और पूर्व जलकल अभियंता जोगिंदर तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 संपूर्ण अर्जित अवकाश का चेक सौंपा  नगर पालिका परिषद की ओर से रमाकांत यादव को उनके सेवाकाल के दौरान अर्जित अवकाश के भुगतान का चेक प्रदान किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विभाग में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। चेक प्राप्त करने के बाद रमाकांत यादव ने नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और जलकल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। फूल-माला और अंगवस्त्र से सम्मान  विदाई समारोह में रमाकांत यादव को फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में धार्मिक ग्रंथ भी भेंट किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की।

समारोह में वेद प्रकाश पांडे, विनोद श्रीवास्तव, कन्हैयालाल, गणेश सिंह, अमरजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रामफिर यादव, विवेक वर्मा, अरविंद कुमार, शिवकुमार, धर्मेंद्र कुमार, केशव शुक्ला, चंद्र प्रकाश पांडे, शमशावीद, केशव प्रसाद, रामकुमार, वरुण कुमार, इंद्रजीत, शंभूनाथ, संदीप, अखिलेश कुमार, घनश्याम, विजय कुमार, सोनू, राजेश चौरसिया, गोविंद यादव, अनीता देवी, सुभाषिनी श्रीवास्तव और दीपक कुमार समेत जलकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Featured News