Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पटाखा फैक्ट्री का निरीक्षण, जन्माष्टमी को लेकर जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: shashank kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 04/09/2026 03:35:14 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: shashank kumar ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 04/09/2026 03:35:14 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बिजनौर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने थाना नगीना क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री का स्थलीय निरीक्षण किया। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बिजनौर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बिजनौर ने थाना नगीना क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने फैक्ट्री के लाइसेंस, संबंधित अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए। वहीं, आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए जिले में प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। नहटौर नगर स्थित बलराम कुंवर पब्लिक स्कूल में छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण की सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम सिंह नेगी ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को विधि-विधान के अनुसार वस्त्र धारण कराए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रकाश कुमार ने क्षेत्राधिकारी, एसडीएम नगीना, थाना प्रभारी नगीना और संभ्रांत नागरिकों के साथ कस्बा नगीना में रामडोल जुलूस एवं शोभायात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में नहटौर नगर में रामडोल जुलूस और शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों का धामपुर के नायब तहसीलदार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और शांति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। बाजारों में भी त्योहार की खरीदारी को लेकर श्रद्धालुओं और लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।


Featured News