Contact for Advertisement 9650503773


UP Crime News: पहचान छिपाकर विवाह और धर्म परिवर्तन कराने का लगाया आरोप, महिला की शिकायत पर हुआ मामला दर्ज

- Photo by : social media

शुभी शिखा नयाल उत्तर प्रदेश   Published by: , शुभी शिखा नयाल उत्तर प्रदेश   Edited By: Kunal, Date: 19/06/2026 05:41:49 pm Share:
  • शुभी शिखा नयाल उत्तर प्रदेश
  • Published by.: ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 19/06/2026 05:41:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आए दिन धर्मपरिवर्तन के कई मामले सामने आ चुके हैं, एक बार फिर ऐसा ही एक मामला यूपी के मुजफ्फरनगर से सामने आ रहा हैं, जहाँ एक हिंदू विधवा महिला को 5 बच्चों के पिता द्वारा झूठे प्रेमजाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराकर नमाज पढ़ाने और मांस खिलाने के आरोप लगाए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आए दिन धर्मपरिवर्तन के कई मामले सामने आ चुके हैं, एक बार फिर ऐसा ही एक मामला यूपी के मुजफ्फरनगर से सामने आ रहा हैं, जहाँ एक हिंदू विधवा महिला को 5 बच्चों के पिता द्वारा झूठे प्रेमजाल में फंसाकर उसका धर्म परिवर्तन कराकर नमाज पढ़ाने और मांस खिलाने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा हैं की नोएडा की रहने वाली एक महिला ने गुरुवार को हिंदू संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक शिकायत पत्र दिया हैं, जिसमें उसने आरोप लगाया हैं की मोरना गांव के रहने वाले ५ बच्चो के पिता अशफाक के साथ उसकी मुलाकात 10 साल पहले एक राजनैतिक कार्यक्रम में हुई थी। 

पीड़ित महिला ने बताया की वह विधवा हैं और अपने बच्चो के पालन पोषण के लिए उसे सहारे की ज़रुरत थी। इस पर अशफाक ने पीड़ित महिला को अपनी पहचान राजू उर्फ़ राजीव के तौर पर बताकर उसे झूठे प्रेम जाल में फंसाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन ही नहीं करा बल्कि नमाज़ पढ़कर उससे मांस भी खिलाया। बताया जा रहा हैं की  इस दौरान आरोपी अशफाक ने नोएडा स्थित महिला का फ्लैट भी बिकवा दिया, जिसके जिसके बाद वह सड़क पर आ गई। पीड़ित महिला की शिकायत करने पर पुलिस ने इस मामले की तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अशफाक  उर्फ़ राजू उर्फ़ राजीव बालियान सहित उसकी दो बेटी और दो बेटो के विरुद्ध जाकर गंभीर धाराए लगाकर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अशफाक को गिरफ्तार कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला पूर्व में भाजपा नेत्री रह चुकी हैं। बताया जा रहा हैं की आरोपी अशफाक भी एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है।

इस मामले को लेकर जहां पीड़ित महिला राजबाला का आरोप है कि अशफाक ने राजीव बालियान बनकर मेरी लाइफ में आया था। उसने धोखे से मुझे कुछ खिला के पहले तो प्यार के झांसे में फंसाया और निकाहा कर लिया। मेरे हसबैंड एक्सपायर हो चुके थे। वह शादीशुदा आदमी निकला। उसके पांच बच्चे हैं और वह मुस्लिम निकला। पीड़िता का कहना है कि बहुत सारे हिंदुओं की बहने हैं जो अभी भी उसके प्रेमजाल में फंसी हुई हैं। उनकी कमाई खा रहा है। उनके पैसो से अपना घर चला रहा है। जैसे मुझे लूट लिया। मेरा फ्लैट तक बिकवा दिया। सारा पैसा ले आया। मुझे सड़क पर ला कर खड़ा कर दिया। ऐसी बहुत सारी महिला हैं। जिनका वह फायदा उठा रहा है।