Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ₹456 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, शिलान्यास से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 26/06/2026 03:27:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 26/06/2026 03:27:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: देवरिया जनपद देवरिया के सर्वांगीण विकास को नई गति देते हुए आज ₹456 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: देवरिया जनपद देवरिया के सर्वांगीण विकास को नई गति देते हुए आज ₹456 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर बाबा दुग्धेश्वर नाथ, बाबा महेंद्र नाथ की पावन धरा एवं महर्षि देवरहा बाबा की तपोस्थली को नमन करते हुए देवरिया के समग्र विकास के संकल्प को दोहराया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोगों को सम्मानित कर उनके जीवन स्तर में सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर कहा गया कि देवरिया में तेजी से निवेश आ रहा है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। बेहतर सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है, जिसका लाभ आम जनता और व्यापार दोनों को मिल रहा है। कार्यक्रम में जनपदवासियों को विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा विश्वास व्यक्त किया गया कि इन परियोजनाओं से देवरिया के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई मजबूती मिलेगी।