Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सेमरियावां ब्लॉक के एडीओ पंचायत कार्यालय में चोरी का प्रयास, खिड़की की सरिया तोड़ी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/10/2026 04:38:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/10/2026 04:38:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां ब्लॉक परिसर स्थित एडीओ पंचायत कार्यालय में खिड़की की सरिया तोड़कर चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने कार्यालय भवन की खिड़की की सरिया तोड़कर अंदर घुसने की को

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां ब्लॉक परिसर स्थित एडीओ पंचायत कार्यालय में खिड़की की सरिया तोड़कर चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने कार्यालय भवन की खिड़की की सरिया तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन खिड़की के ठीक अंदर लोहे की अलमारी रखी होने के कारण वे कार्यालय में दाखिल नहीं हो सके। कार्यालय पहुंचने पर एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने दुधारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पश्चिमी गेट के पास स्थित है कार्यालय  सेमरियावां ब्लॉक परिसर के पश्चिमी गेट के पास एडीओ पंचायत कार्यालय का भवन स्थित है। भवन के उत्तरी हिस्से की खिड़की की सरिया तोड़कर चोरों ने अंदर घुसने का प्रयास किया। खिड़की का फाटक खोलने की भी कोशिश की गई, लेकिन खिड़की के ठीक अंदर सटी लोहे की अलमारी रास्ते में बाधा बन गई। इसके चलते चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके।

 कार्यालय में रखे हैं महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख  एडीओ पंचायत कार्यालय में लैपटॉप, कंप्यूटर, इन्वर्टर, बैटरी और महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख रखे हुए हैं। ऐसे में खिड़की की सरिया तोड़कर चोरी का प्रयास किए जाने की घटना से कार्यालय में रखे सरकारी उपकरणों और अभिलेखों की सुरक्षा का सवाल भी सामने आया है। पुलिस ने जांच कराने की बात कही  एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने घटना के संबंध में दुधारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। घटना की जांच कराई जाएगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: जरीफनगर पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, निरोधात्मक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश

ओडिशा: भुवनेश्वर में 16 से 20 अक्टूबर तक सजेगा प्रयास डांडिया महोत्सव, 200 रुपये में मिलेगा प्रवेश

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने और बाइक से स्टंट करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी पहनकर वसूली की कोशिश; पहले भी 15 लाख की ठगी में जा चुका है जेल

उत्तर प्रदेश: बस्ती में 345 ग्राम प्रहरी सम्मानित, सीएम योगी ने वेतन वृद्धि और कैशलेस इलाज की घोषणा की

उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में सोलर दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो से बैटरी और इन्वर्टर बरामद


Featured News