-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बांसी पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की कार्रवाई, चोरी का 8 लाख रुपये का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद; आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम, थाना बांसी प्र 0नि0 महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी की मय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम, थाना बांसी प्र 0नि0 महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी की मय पुलिस एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली, 315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद ट्रैक्टर की कीमत करीब छह लाख रुपये और ट्रॉली की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 की रात ग्राम भरथना, पोस्ट तेलौरा स्थित गिट्टी प्लांट से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हुई थी। इस मामले में 26 अगस्त को थाना बांसी में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में गठित टीम चोरी की घटना के खुलासे में जुटी थी। 12/13 अक्टूबर की रात गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने काजी रुधौली से देवरिया जाने वाली नहर पटरी के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर चालक को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू लोध पुत्र डेबा लोध, निवासी पुरनजोत, थाना खेसरहा, सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने की बात स्वीकार की। वह उसे बेचने के लिए संतकबीरनगर ले जा रहा था।
