Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर के डॉ. भास्कर शर्मा को IIT कानपुर की कार्यशाला में मिला प्रशस्ति-पत्र, जिले का बढ़ाया मान

​​​​​​​

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Prvin Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/10/2026 02:57:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Prvin Kumar ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/10/2026 02:57:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद सिद्धार्थनगर के डॉ. भास्कर शर्मा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला में परिसर प्रतिनिधि के रूप में योगदान देकर अपनी उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ा है। उ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद सिद्धार्थनगर के डॉ. भास्कर शर्मा ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक कार्यशाला में परिसर प्रतिनिधि के रूप में योगदान देकर अपनी उपलब्धियों में एक नया अध्याय जोड़ा है। उनके योगदान की सराहना करते हुए आयोजक संस्था एजु-टेक लाइफ की ओर से उन्हें Certificate of Appreciation (प्रशस्ति-पत्र) प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से जनपद का गौरव बढ़ा है। यह दो दिवसीय कार्यशाला 10 एवं 11 अक्टूबर 2026 को आईआईटी कानपुर के उदघोष के सहयोग से आयोजित की गई। कार्यशाला का विषय “कैंसर अनुसंधान में जैव-सूचना विज्ञान” था। इसमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, जैविक आँकड़ों के विश्लेषण तथा कैंसर अनुसंधान से जुड़े महत्त्वपूर्ण पहलुओं पर ज्ञानवर्धन का अवसर मिला।


कार्यशाला के दौरान परिसर प्रतिनिधि के रूप में डॉ. भास्कर शर्मा के योगदान को सराहते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र पर एजु-टेक लाइफ की कार्यक्रम निदेशक अनुराधा ठाकुर के हस्ताक्षर अंकित हैं। यह सम्मान शैक्षणिक गतिविधियों में उनके योगदान और वैज्ञानिक विषयों के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करने वाला है।

Related News

उत्तर प्रदेश: जरीफनगर पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार, निरोधात्मक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश

ओडिशा: भुवनेश्वर में 16 से 20 अक्टूबर तक सजेगा प्रयास डांडिया महोत्सव, 200 रुपये में मिलेगा प्रवेश

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने और बाइक से स्टंट करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: कन्नौज में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी पहनकर वसूली की कोशिश; पहले भी 15 लाख की ठगी में जा चुका है जेल

उत्तर प्रदेश: बस्ती में 345 ग्राम प्रहरी सम्मानित, सीएम योगी ने वेतन वृद्धि और कैशलेस इलाज की घोषणा की

उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में सोलर दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो से बैटरी और इन्वर्टर बरामद


Featured News