-
☰
No image found.
ओडिशा: भुवनेश्वर में 16 से 20 अक्टूबर तक सजेगा प्रयास डांडिया महोत्सव, 200 रुपये में मिलेगा प्रवेश
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: प्रयास नवरात्रि डांडिया महोत्सव (Prayas Dandiya Festival 2K26) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले सबसे बड़े और लोकप्रिय डांडिया उत्सवों में से एक है। इस वर्ष यह अपने 13वें संस्करण का आयोजन कर रहा है।
विस्तार
ओडिशा: प्रयास नवरात्रि डांडिया महोत्सव (Prayas Dandiya Festival 2K26) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले सबसे बड़े और लोकप्रिय डांडिया उत्सवों में से एक है। इस वर्ष यह अपने 13वें संस्करण का आयोजन कर रहा है। ‘प्रयास ए ट्रस्ट’ (Prayas A Trust) के तत्वावधान में इस महोत्सव का आयोजन पूरी तरह पारिवारिक माहौल और सांस्कृतिक विविधता के साथ भव्य रूप से किया जा रहा है। यह महोत्सव 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक पांच दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक दिन शाम 6 बजे से देर रात तक कार्यक्रम चलेगा। इसका आयोजन इडको प्रदर्शनी मैदान (IDCO Exhibition Ground), यूनिट-3, भुवनेश्वर में किया जाएगा। यहां प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति ₹200 रखा गया है। ऑनलाइन टिकट BookMyShow के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं। जानिए क्या-क्या होंगे मुख्य आकर्षण लगभग 87 हजार वर्गफुट क्षेत्र में इस महोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें 20 हजार वर्गफुट का विशाल डांडिया फ्लोर तैयार किया गया है ओडिशा के सेलिब्रिटी 6+1 बेहतरीन डीजे (DJs) और लाइव बैंड की धुनों पर दर्शकों को जमकर झूमने का मौका मिलेगा। 17 अक्टूबर को प्रसिद्ध DJ SKB भी यहां प्रस्तुति देंगे। हर दिन बेस्ट डांसर, बेस्ट कपल, बेस्ट कॉस्ट्यूम और बेस्ट किड्स डांसर को सम्मानित किया जाएगा। डांडिया खेलने के साथ-साथ लोग विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों (Pure Veg Food Stalls) का भी आनंद उठा सकेंगे। महोत्सव स्थल पर आकर्षक एलईडी लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, नृत्यांगनाओं के लिए विशेष स्टेज भी तैयार किया गया है। यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित होता आ रहा है। आयोजक बन महांती को उम्मीद है कि इस वर्ष भी प्रयास डांडिया महोत्सव को शानदार सफलता मिलेगी।
उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में सोलर दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो से बैटरी और इन्वर्टर बरामद
