-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बस्ती में अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, चार थानों में दर्ज हैं मुकदमे
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: छावनी पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: छावनी पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह के मार्गदर्शन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार शाम कार्रवाई की। मनोरमा नदी पुल के पास हुई गिरफ्तारी पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6:54 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लजघटा मनोरमा नदी पुल के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे एक युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिमन्यु सिंह (24) पुत्र धनंजय सिंह, निवासी ग्राम लजघटा, थाना छावनी, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। चार थानों में दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के अनुसार, अभिमन्यु सिंह के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें पैकोलिया थाने में वर्ष 2021 में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा संख्या 78/2021 दर्ज है। हर्रैया थाने में वर्ष 2025 में मुकदमा संख्या 125/2025, परसरामपुर थाने में मुकदमा संख्या 188/2025 और छावनी थाने में वर्ष 2026 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 213/2026 दर्ज होने की जानकारी दी गई है। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने बताया कि ताजा मामले में आरोपी के खिलाफ थाना छावनी में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राधेश्याम त्रिपाठी, कांस्टेबल गोविंद कुमार, अभिषेक पांडेय, सौरभ सिंह और राजीव रंजन सिंह शामिल रहे।
