-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सेमरियावां ब्लॉक के एडीओ पंचायत कार्यालय में चोरी का प्रयास, खिड़की की सरिया तोड़ी
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां ब्लॉक परिसर स्थित एडीओ पंचायत कार्यालय में खिड़की की सरिया तोड़कर चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने कार्यालय भवन की खिड़की की सरिया तोड़कर अंदर घुसने की को
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरियावां ब्लॉक परिसर स्थित एडीओ पंचायत कार्यालय में खिड़की की सरिया तोड़कर चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने कार्यालय भवन की खिड़की की सरिया तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन खिड़की के ठीक अंदर लोहे की अलमारी रखी होने के कारण वे कार्यालय में दाखिल नहीं हो सके। कार्यालय पहुंचने पर एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने दुधारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पश्चिमी गेट के पास स्थित है कार्यालय सेमरियावां ब्लॉक परिसर के पश्चिमी गेट के पास एडीओ पंचायत कार्यालय का भवन स्थित है। भवन के उत्तरी हिस्से की खिड़की की सरिया तोड़कर चोरों ने अंदर घुसने का प्रयास किया। खिड़की का फाटक खोलने की भी कोशिश की गई, लेकिन खिड़की के ठीक अंदर सटी लोहे की अलमारी रास्ते में बाधा बन गई। इसके चलते चोर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। कार्यालय में रखे हैं महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख एडीओ पंचायत कार्यालय में लैपटॉप, कंप्यूटर, इन्वर्टर, बैटरी और महत्वपूर्ण सरकारी अभिलेख रखे हुए हैं। ऐसे में खिड़की की सरिया तोड़कर चोरी का प्रयास किए जाने की घटना से कार्यालय में रखे सरकारी उपकरणों और अभिलेखों की सुरक्षा का सवाल भी सामने आया है। पुलिस ने जांच कराने की बात कही एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने घटना के संबंध में दुधारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। घटना की जांच कराई जाएगी।
