Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: अस्पताल में अव्यवस्थाओं का खुलासा, एडी हेल्थ के निरीक्षण में उठे सवाल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 26/06/2026 12:14:28 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/06/2026 12:14:28 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली जिला अस्पताल की खुली पोल, एडी हेल्थ के निरीक्षण में सामने आईं बड़ी अव्यवस्थाएं, मरीज खिलवाड़ हो रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली जिला अस्पताल की खुली पोल, एडी हेल्थ के निरीक्षण में सामने आईं बड़ी अव्यवस्थाएं, मरीज खिलवाड़ हो रहा है। 11 महीने से वेतन नहीं,अल्ट्रासाउंड के लिए लंबा इंतजार, सवालों से घिरा स्वास्थ्य विभाग जनपद बरेली के जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में सोमवार को उस समय स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आ गई, जब एडी हेल्थ डॉ. सीमा अग्रवाल औचक निरीक्षण करने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर शिकायतें सामने आईं जिन्होंने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा मुद्दा जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए मरीजों को कई दिनों और हफ्तों बाद की तारीख मिलने का रहा। 

पत्रकारों द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवालों पर एडी हेल्थ कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं और मामले को दिखवाने की बात कहती नजर आईं। वहीं महिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने 11 महीने से वेतन न मिलने की शिकायत रखी। एक महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि वेतन मांगने पर उसके साथ धक्का-मुक्की की गई। इस गंभीर आरोप पर भी एडी हेल्थ ने जानकारी न होने की बात कही। इसके अलावा मरीजों से अभद्र व्यवहार, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक लापरवाही जैसे मुद्दे भी निरीक्षण में उभरकर सामने आए। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बार-बार शिकायतों और निरीक्षणों के बावजूद अस्पतालों की व्यवस्था कब सुधरेगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? बरेली के स्वास्थ्य विभाग पर उठे ये सवाल अब चर्चा का विषय बन गए हैं।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: ₹456 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, शिलान्यास से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मां विंध्यवासिनी धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

राजस्थान: जैन पदयात्रा संघ की धार्मिक यात्रा में मनाया गया अशोक दीवान का जन्मदिन, बस में दिखा पारिवारिक उत्साह

उत्तर प्रदेश: ‘नगर की समस्या, नगर में समाधान’ चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं  

उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार


Featured News