-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 4770 गणना ब्लॉक बनेंगे; 26 अक्टूबर से प्रशिक्षण
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना कार्य हेतु रिजर्व सहित 5248 प्रगणकों एवं 658 सुपरवाइजरों को तहसील मुख्यालयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी कार्मिकों का प्रशिक्षण
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना कार्य हेतु रिजर्व सहित 5248 प्रगणकों एवं 658 सुपरवाइजरों को तहसील मुख्यालयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी कार्मिकों का प्रशिक्षण 15 नवंबर 2026 से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम प्रशिक्षण बैच 26 से 28 अक्टूबर तक प्रस्तावित है।जनगणना 2027 की समय-सारिणी जारी,16 से 30 नवंबर 2026 - स्व-गणना - जनमानस स्वयं अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे।01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 - प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या संबंधी आंकड़ों का संकलन। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था, कार्मिकों के मध्य बेहतर समन्वय तथा प्रत्येक परिवार की गणना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनपदवासियों से जनगणना में सक्रिय सहभागिता करते हुए सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक इसी क्रम में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर डीएम बलरामपुर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारिणी एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक पात्र युवाओं, महिलाओं एवं छूटे हुए नागरिकों के फॉर्म-06 भरवाने तथा मतदाता पंजीकरण अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।
05 से 09 जनवरी 2027 - रिवीजनल राउंड - आंकड़ों का पुनरीक्षण एवं आवश्यक अद्यतन।
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के शिव कुमार नवल को पत्रकारिता में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि
उत्तर प्रदेश: पेड़ों की छंटाई न होने से अंधेरे में डूबीं आदर्श बिहार सोसाइटी की सड़कें
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति के तहत जीआईसी नजीबाबाद में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित
उत्तर प्रदेश: रामलीला का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार
