Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विकास योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने फैमिली ID अभियान तेज करने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 26/06/2026 12:50:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/06/2026 12:50:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर आधारित कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ, विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सी एम डैशबोर्ड दर्पण पर आधारित कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त विभागो को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागो की प्रगति बढाने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों  को निर्देशित  प्रत्येक ग्राम पंचायतों मे पंचायत सहायक के माध्यम से अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों का फैमिलि आई0डी0 बनाना सुनिश्चित करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। समीक्षा के दौरान विकास खण्ड रेवतीपुर मे फैमिली आई प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकरी रेवतीपुर का वेतन रोकने तथा स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। 

उन्होने निर्देश दिया समस्त विकास खण्डो मे ऐसे लोग जिनका फैमिली आई डी नही बना है उनकी सूची पंचायत सहायको को उपलब्ध कराया जाये तथा एक अभियान चलाते हुए प्राथमिकता के आधार पर फैमिली आई डी बनाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि समस्त विकास खण्डो मे एक कन्ट्रोल रूम स्थापित करते हुए समस्त खण्ड विकास अधिकारी फैमिली आई डी प्रगति की प्रत्येक 2-2 घण्टो पर सूचना लेते रहेगे। बैठक मे जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये। 

उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र लाभार्थियों को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभपरक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे तथा वर्चुवल के माध्यम से समस्त समस्त खण्ड विकास अधिकारी जुड़े रहे।  
 

Related News

उत्तर प्रदेश: ₹456 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, शिलान्यास से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मां विंध्यवासिनी धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

राजस्थान: जैन पदयात्रा संघ की धार्मिक यात्रा में मनाया गया अशोक दीवान का जन्मदिन, बस में दिखा पारिवारिक उत्साह

उत्तर प्रदेश: ‘नगर की समस्या, नगर में समाधान’ चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं  

उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार


Featured News