Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पेड़ों की छंटाई न होने से अंधेरे में डूबीं आदर्श बिहार सोसाइटी की सड़कें

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/10/2026 05:00:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/10/2026 05:00:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी में पेड़ों की ट्रिमिंग (छंटाई) न होने से निवासियों को भारीपरेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की शाखाएं इतनी अधिक बढ़ चुकी हैं कि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी में पेड़ों की ट्रिमिंग (छंटाई) न होने से निवासियों को भारीपरेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे लगे पेड़ों की शाखाएं इतनी अधिक बढ़ चुकी हैं कि उन्होंने स्ट्रीट लाइटों को पूरी तरह से ढक लिया है, जिससे रात के समय सड़कों पर पर्याप्त रोशनी नहीं पहुंच पा रही है।
आदर्श बिहार सोसाइटी के महासचिव पंकज कुमार ने बताया कि पेड़ों की टहनियों की सही समय पर छंटाई न होने के कारण स्ट्रीट लाइटों का प्रकाश सड़कों तक नहीं आ पा रहा है। 

शाम ढलते ही पूरी सोसाइटी और आसपास के मार्गों पर अंधेरा छा जाता है, जिससे निवासियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। रात के समय दृश्यता कम होने से हादसों और असामाजिक तत्वों का भय बना रहता है। महासचिव पंकज कुमार ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द टीम भेजकर पेड़ों की टहनियों की ट्रिमिंग कराई जाए, ताकि स्ट्रीट लाइटों की रोशनी सुचारू रूप से सड़कों पर आ सके और निवासियों को राहत मिल सके।


Featured News