-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: संत कबीर नगर: 35 किलो अवैध गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तस्करी में इस्तेमाल हुंडई औरा कार बरामद'
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय संत कबीर नगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान् क्षे
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय संत कबीर नगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय खलीलाबाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 25.11.2026 को थानाध्यक्ष दुधारा श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह मय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील एवं चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर साइन गोल्ड बेकरी, छपिया छितौना से लगभग 100 मीटर आगे सड़क पुलिया के पास सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक हुंडई औरा कार (वाहन सं0 MH01 FE 8743) आती दिखाई दी, जिसे रोकने का इशारा करने पर चालक गाड़ी बैक करने लगा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कार को रोक लिया गया तथा क्षेत्राधिकारी महोदय खलीलाबाद की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी ली गई। कार की डिग्गी में रखे प्लास्टिक के दो सफेद बोरों से कथई टेप से लिपटे कुल 35 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसका इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर कुल 35 किलोग्राम पाया गया। मौके से दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण सैदा हुसैन उर्फ अच्छू पुत्र इफराक अहमद, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी छपिया छितौना, थाना दुधारा, जनपद संत कबीर नगर। मोहम्मद आदिल पुत्र निहाल अहमद, उम्र 20 वर्ष, निवासी छपिया छितौना, थाना दुधारा, जनपद संत कबीर नगर। बरामदगी का विवरणअवैध मादक पदार्थ : 35 पैकेट नाजायज गांजा (कुल वजन 35 किलोग्राम)। वाहन : 01 अदद हुंडई औरा कार (सं0 MH01 FE 8743)। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना दुधारा पर मु0अ0स0 453/2026, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया है। मामले की विवेचना उ0नि0 श्री प्रदीप सिंह द्वारा की जा रही है।
नकदी व मोबाइल : अभियुक्त सैदा हुसैन के कब्जे से ₹1,700/- नकद व 01 मोबाइल फोन (गूगल पिक्सल 9) तथा अभियुक्त मोहम्मद आदिल के कब्जे से ₹420/- नकद व 01 मोबाइल फोन (रियलमी)।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम : थानाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह , उ0नि0 नन्दा प्रसाद, उ0नि0 प्रमोद कुमार सिंह, हे0का0 मोतीलाल यादव, हे0का0 प्रदीप सिंह बिसेन, का0 रंजन सिंह, का0 शिवदत्त तिवारी, का0 रंजन राजभर एवं का0 राधेश्याम गिरी (थाना दुधारा, जनपद संत कबीर नगर)।
उत्तर प्रदेश: बालामऊ जंक्शन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला 19 वर्षीय छात्र का शव, परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश: बारात से लौट रही अर्टिगा कार 10 फीट गहरी नहर में गिरी, दूल्हे के मौसा की मौत, चार घायल
वेस्ट बंगाल: मुर्शिदाबाद के सामशेरगंज में पुलिस की छापेमारी, छह गायें बरामद
