-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त, डीएम-एसपी ने किया पैदल मार्च
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद श्रावस्ती में त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद श्रावस्ती में त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। भारत-नेपाल सीमा स्थित सुइया बॉर्डर पर जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी एवं एसएसबी कमांडेंट श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण द्वारा संयुक्त रूप से पैदल मार्च किया गया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों की सतर्कता, निगरानी एवं सुरक्षा प्रबंधों को परखा गया। सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने, सीमा पार से आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने, संयुक्त गश्त एवं चेकिंग को प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने एवं सूचना तंत्र को सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं सुरक्षा बलों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी के निर्देशन में श्रावस्ती पुलिस द्वारा जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर गश्त, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र सहित जनपद के संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए श्रावस्ती पुलिस प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के शिव कुमार नवल को पत्रकारिता में योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि
उत्तर प्रदेश: पेड़ों की छंटाई न होने से अंधेरे में डूबीं आदर्श बिहार सोसाइटी की सड़कें
उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति के तहत जीआईसी नजीबाबाद में साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित
उत्तर प्रदेश: रामलीला का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रंगदारी मांगने के आरोप में दो गिरफ्तार
