-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार परेड का किया निरीक्षण, प्रशिक्षुओं से की संवाद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइंस में आयोजित मंगलवार परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों के टर्नआउट, अनुशासन और परेड की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने मंगलवार को पुलिस लाइंस में आयोजित मंगलवार परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों के टर्नआउट, अनुशासन और परेड की गुणवत्ता का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद पुलिस लाइंस परिसर, कार्यालयों और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस लाइंस में चल रहे प्रशिक्षु मुख्य आरक्षी (एलएचसी) प्रशिक्षण बैच के सफल प्रशिक्षण समापन पर प्रशिक्षुओं से संवाद किया गया। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और प्रशिक्षुओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रशिक्षकों को व्यवहारिक एवं प्रभावी प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने अर्दली रूम का आयोजन कर अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित मामलों की समीक्षा की तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
