Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने छह साल के मासूम को कुचला, इकलौते बेटे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदलीं

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 25/11/2026 05:07:13 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 25/11/2026 05:07:13 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद से शादी समारोह में शामिल होने बरेली आए एक परिवार पर बुधवार सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। किला पुल के पास कृष्णा पैलेस के बाहर तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आने से छह वर्षीय द

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद से शादी समारोह में शामिल होने बरेली आए एक परिवार पर बुधवार सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। किला पुल के पास कृष्णा पैलेस के बाहर तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आने से छह वर्षीय दक्ष गोस्वामी की मौत हो गई। हादसे के वक्त मासूम अपनी मां के साथ सड़क किनारे खड़ा था। आंखों के सामने इकलौते बेटे की मौत से मां बदहवास हो गई। वहीं, शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं।

शौचालय जाने के लिए निकला था मासूम मुरादाबाद निवासी गौतम गोस्वामी मंगलवार रात अपनी पत्नी सुमन और छह वर्षीय बेटे दक्ष के साथ चचेरे भाई रामचंद्र की शादी में शामिल होने बरेली आए थे। शादी समारोह किला पुल के पास स्थित कृष्णा पैलेस में था। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे दक्ष को शौचालय जाना था। इस पर माता-पिता उसे लेकर पैलेस के बाहर आए थे। मां के सामने ई-रिक्शा ने मासूम को कुचला दक्ष अपनी मां के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद रंग के ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि ई-रिक्शा ने मासूम को दो बार कुचला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। शादी समारोह में मौजूद रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।

चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया हादसे के बाद परिजनों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बेटे की मौत से टूट गए माता-पिता दक्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता गौतम मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। जिस परिवार में कुछ घंटे पहले तक शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। बेटे की मौत से मां सुमन बदहवास हैं। इस दर्दनाक हादसे ने शादी समारोह में शामिल सभी रिश्तेदारों को झकझोर कर रख दिया है।