Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: खेत से मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 26/06/2026 12:47:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 26/06/2026 12:47:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में गुरुवार शाम एक खेत से 28 वर्षीय सुरेश कुमार का शव बरामद किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में गुरुवार शाम एक खेत से 28 वर्षीय सुरेश कुमार का शव बरामद किया गया। सुरेश कुमार फुलवारी खुर्द तुरकही का निवासी था। सूचना मिलने पर सैदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार मजदूरी का काम करता था। उसकी शादी मिर्जापुर गांव में हुई थी, जो उसके घर से लगभग 4 किलोमीटर दूर है। गुरुवार को वह अपने घर से पैदल ही ससुराल के लिए निकला था। हालांकि, ससुराल पहुंचने से लगभग 500 मीटर पहले ही खेत में उसकी मौत हो गई।

आसपास के ग्रामीणों ने जब खेत में युवकका शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद युवक की पहचान हुई। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे परिवार में शोक का माहौल छा गया। मृतक सुरेश कुमार विवाहित था और अपने पीछे एक 11 वर्षीय पुत्र तथा दो छोटी पुत्रियों को छोड़ गया है। वह अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी पत्नी अनीता, पिता रामवृक्ष और माता विमला देवी का घटना के बाद से बुरा हाल है। ग्रामीण युवक की मौत का कारण हीट स्ट्रोक मान रहे हैं। सैदपुर पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थितमोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: ₹456 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, शिलान्यास से विकास को मिलेगी नई रफ्तार

उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मां विंध्यवासिनी धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

राजस्थान: जैन पदयात्रा संघ की धार्मिक यात्रा में मनाया गया अशोक दीवान का जन्मदिन, बस में दिखा पारिवारिक उत्साह

उत्तर प्रदेश: ‘नगर की समस्या, नगर में समाधान’ चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं  

उत्तर प्रदेश: डीएम की चौपाल में सुनी गईं जनसमस्याएं, योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश: चिल्हिया पुलिस ने देशी शराब दुकान चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार


Featured News