Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दो साल से लापता युवक पटना से सकुशल बरामद

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 19/09/2026 11:25:05 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 19/09/2026 11:25:05 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: क़रीब दो वर्ष से लापता युवक को धनघटा पुलिस ने तकनीकी माध्यमों की मदद से बिहार के पटना से सकुशल बरामद कर लिया। युवक के मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई

विस्तार

उत्तर प्रदेश: क़रीब दो वर्ष से लापता युवक को धनघटा पुलिस ने तकनीकी माध्यमों की मदद से बिहार के पटना से सकुशल बरामद कर लिया। युवक के मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लंबे समय बाद युवक के घर लौटने से परिजनों में राहत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपने भाई के 20 सितंबर 2024 से लापता होने के संबंध में थाना धनघटा में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 587/2024 पंजीकृत कर युवक की तलाश शुरू की थी।

मामले में उपनिरीक्षक नंदू गौतम ने तकनीकी माध्यमों से लापता युवक की तलाश शुरू की। प्रयास के दौरान युवक की लोकेशन बिहार के पटना में मिली। लोकेशन के आधार पर उपनिरीक्षक नंदू गौतम हमराही कांस्टेबल रवि चौरसिया के साथ बिहार पहुंचे और 18 सितंबर 2026 को पटना से युवक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम युवक को थाना धनघटा लेकर पहुंची। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवक के सकुशल मिलने की सूचना पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई  पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनघटा अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।  इनकी रही अहम भूमिका  युवक को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नंदू गौतम और कांस्टेबल रवि चौरसिया शामिल रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान पर जोर, लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद के गंज बाजार में पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महाआरती के बाद वैष्णवी कला मंच ने दी शानदार प्रस्तुतियां

उत्तर प्रदेश: राधाष्टमी महोत्सव में अहमदाबाद से आए नंदू भैया ने बांधा भक्ति का समां, भजन संध्या में भावविभोर हुए भक्त

उत्तर प्रदेश: पुलिस के मुताबिक, चार साल से चल रहा था प्रेम संबंध; आरोपी की निशानदेही पर नहर किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ शव

मध्य प्रदेश: बड़वा मंगल पर दंदरौआ धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, लगेंगे सैकड़ों अन्नक्षेत्र

उत्तर प्रदेश: पारिवारिक विवादों के समाधान पर जोर, संवाद और काउंसलिंग के जरिए परिवारों को टूटने से बचाने की कोशिश


Featured News