-
☰
No image found.
बिहार: कैमूर में जर्जर पावर सब-स्टेशन का हिस्सा गिरा, विधायक सतीश यादव की पहल पर मरम्मत कार्य शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: बीती रात दुर्गावती पावर सब-स्टेशन का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया गनीमत यह रही कि घटना के वक्त ऑपरेटर और मिस्त्री भवन के बाहर सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच ग
विस्तार
बिहार: बीती रात दुर्गावती पावर सब-स्टेशन का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया गनीमत यह रही कि घटना के वक्त ऑपरेटर और मिस्त्री भवन के बाहर सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई और एक बहुत बड़ा हादसा टल गया इस मामले में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक सतीश यादव ने पहले ही विभाग को आगाह किया था पिछले महीने ही उन्होंने बिजली विभाग के सीएमडी (CMD) से मुलाकात कर भवन की जर्जर स्थिति से उन्हें अवगत कराया था उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट बताया था कि कंपनी कोर्ट के मामलों का हवाला देकर मरम्मत कार्य में रोड़ा अटका रही है इतना ही नहीं, पिछले सप्ताह विधानसभा सत्र के दौरान भी विधायक सतीश यादव ने माननीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराते हुए पत्र सौंपा था। उस समय ऊर्जा मंत्री ने जल्द ही एक नया पावर सब-स्टेशन बनवाने का आश्वासन भी दिया था
आज भवन का हिस्सा गिरने की सूचना मिलते ही विधायक सतीश यादव ने तुरंत सख्त कदम उठाए उन्होंने बिजली विभाग के सीएमडी को फोन कर भवन की तत्काल मरम्मत कराने और नए पावर सब-स्टेशन की अविलंब स्वीकृति प्रदान करने की मांग की इसके साथ ही, उन्होंने कैमूर के जिलाधिकारी से भी वार्ता कर कंपनी को सख्त निर्देश देकर मरम्मत कार्य शुरू करवाने को कहा विधायक सतीश यादव के इस कड़े दबाव और त्वरित हस्तक्षेप का ही परिणाम है कि मौके पर भवन की मरम्मत का कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश: गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आज बस्ती-संतकबीरनगर दौरे पर, गौशालाओं का करेंगे औचक निरीक्षण
मध्य प्रदेश: पोरसा में मंगल कलश स्थापना के साथ वर्षायोग का शुभारंभ, चार माह तक होंगे धार्मिक आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में 15-16 अगस्त को बाबा विश्वकर्मा का दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन
