Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: विधायक फूलसिंह मीणा ने विकास कार्यों का किय शुभारंभ, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की समस्याएं

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Anil Sahu , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 31/07/2026 02:42:55 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Anil Sahu ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 31/07/2026 02:42:55 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री फूलसिंह मीणा ने शुक्रवार को क्षेत्र में आयोजित विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया तथा

विस्तार

राजस्थान: उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री फूलसिंह मीणा ने शुक्रवार को क्षेत्र में आयोजित विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया तथा आमजन से संवाद किया। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 8:00 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरोहितों की मादड़ी में वृक्षारोपण से हुई। इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे पंचायत समिति, गिर्वा में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रातः 10:15 बजे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा गुलाबबाग से पानेरियों की मादड़ी तक शहरी जल योजना की पाइपलाइन बिछाने एवं जोड़ने के कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक श्री मीणा ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

इसके उपरांत प्रातः 11:30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पानेरियों की मादड़ी (वार्ड-48) में डोम निर्माण कार्य का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विधायक ने विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विधायक श्री मीणा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वे निरंतर कार्यरत हैं।

Related News

उत्तर प्रदेश: 4 सीटर ई-ऑटो को बनाया 12 सीटर, परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन; ₹1.07 लाख का चालान, वाहन सीज

उत्तर प्रदेश: गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आज बस्ती-संतकबीरनगर दौरे पर, गौशालाओं का करेंगे औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: महुली थाने का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था व अभिलेखों की परखी व्यवस्थाएं

मध्य प्रदेश: पोरसा में मंगल कलश स्थापना के साथ वर्षायोग का शुभारंभ, चार माह तक होंगे धार्मिक आयोजन

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में 15-16 अगस्त को बाबा विश्वकर्मा का दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन

मध्य प्रदेश: 40 साल की सेवा के बाद सफाई कर्मचारी गयाराम वाल्मीक सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई


Featured News