-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बखिरा थाने में विवेचकों की अर्दली रूम आयोजित, सीओ मेंहदावल ने दिए समयबद्ध व निष्पक्ष विवेचना के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल द्वारा सर्किल मेंहदावल के समस्त विवेचकों की अर्दली रूम बखिरा थाने पर आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मेंहदावल द्वारा सर्किल मेंहदावल के समस्त विवेचकों की अर्दली रूम बखिरा थाने पर आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को सुनिश्चित करना रहा। अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी ने विवेचकों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर विवेचना पूर्ण की जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। बैठक में लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गंभीर मामलों में विशेष सतर्कता बरतने, न्यायालय से संबंधित प्रकरणों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विवेचक शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें तथा प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। संतकबीरनगर पुलिस का उद्देश्य आधुनिक, संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग के माध्यम से आमजन का विश्वास मजबूत करना तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है।
उत्तर प्रदेश: गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आज बस्ती-संतकबीरनगर दौरे पर, गौशालाओं का करेंगे औचक निरीक्षण
मध्य प्रदेश: पोरसा में मंगल कलश स्थापना के साथ वर्षायोग का शुभारंभ, चार माह तक होंगे धार्मिक आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में 15-16 अगस्त को बाबा विश्वकर्मा का दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन
