Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर पुलिस को मिली हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक, ओवरस्पीडिंग पर लगेगी लगाम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 31/07/2026 02:44:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 31/07/2026 02:44:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में संतकबीरनगर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को पुलिस लाइन्स परिसर से

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में संतकबीरनगर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को पुलिस लाइन्स परिसर से दो आधुनिक इंटरसेप्टर बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन हाईटेक इंटरसेप्टर बाइकों के माध्यम से अब ओवरस्पीडिंग, लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नामित यातायात पुलिसकर्मियों को इंटरसेप्टर बाइकों के सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। संतकबीरनगर पुलिस का मानना है कि आधुनिक तकनीक और स्मार्ट पुलिसिंग के समन्वय से जिले की यातायात व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। यह पहल सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, लोगों का जीवन सुरक्षित बनाने तथा अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। पुलिस विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें। जनहित, जनसुरक्षा और सुरक्षित सड़कें ही संतकबीरनगर पुलिस की प्राथमिकता हैं।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: 4 सीटर ई-ऑटो को बनाया 12 सीटर, परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन; ₹1.07 लाख का चालान, वाहन सीज

उत्तर प्रदेश: गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आज बस्ती-संतकबीरनगर दौरे पर, गौशालाओं का करेंगे औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: महुली थाने का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था व अभिलेखों की परखी व्यवस्थाएं

मध्य प्रदेश: पोरसा में मंगल कलश स्थापना के साथ वर्षायोग का शुभारंभ, चार माह तक होंगे धार्मिक आयोजन

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में 15-16 अगस्त को बाबा विश्वकर्मा का दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन

मध्य प्रदेश: 40 साल की सेवा के बाद सफाई कर्मचारी गयाराम वाल्मीक सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई


Featured News