Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आज बस्ती-संतकबीरनगर दौरे पर, गौशालाओं का करेंगे औचक निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 31/07/2026 05:48:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 31/07/2026 05:48:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल शुक्रवार, 31 जुलाई को बस्ती एवं संतकबीरनगर जनपद के दौरे पर रहेंगे। आयोग द्वारा जारी वीआईपी कार्यक्रम के अनुसार वह संतकबीरनगर की

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल शुक्रवार, 31 जुलाई को बस्ती एवं संतकबीरनगर जनपद के दौरे पर रहेंगे। आयोग द्वारा जारी वीआईपी कार्यक्रम के अनुसार वह संतकबीरनगर की विभिन्न गौशालाओं का औचक निरीक्षण करेंगे तथा गोवंश संरक्षण से जुड़े कार्यों की समीक्षा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री शुक्ल सुबह 10:00 बजे अपने निजी आवास शिवनगर, तुर्कहिया (जनपद बस्ती) से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वह संतकबीरनगर पहुंचकर गौशालाओं का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1:00 बजे सर्किट हाउस, संतकबीरनगर में प्रेस वार्ता आयोजित होगी।

दोपहर 2:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, संतकबीरनगर में गो संरक्षण एवं अनुश्रवण समिति के अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक में गोवंश संरक्षण, गौशालाओं की व्यवस्थाओं, संचालन तथा संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में मंडलीय एवं जनपद स्तरीय पशुपालन विभाग के अधिकारी, गो संरक्षण समितियों के सदस्य तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के प्रोटोकॉल अनुभाग की ओर से जारी पत्र में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप उपाध्यक्ष के भ्रमण के दौरान पर्याप्त सुरक्षा, पुलिस स्कॉर्ट, वीआईपी आवास एवं अन्य आवश्यक प्रोटोकॉल व्यवस्था करने को कहा गया है। आयोग ने भाजपा जिलाध्यक्षों से भी जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सूचना उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि निरीक्षण एवं बैठक के दौरान आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।