-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्री राम सेना का अलीगढ़ में विस्तार, केडी भैया फिर बने जिला अध्यक्ष; नई कार्यकारिणी घोषित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: श्री राम सेना संगठन ने अलीगढ़ जनपद में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: श्री राम सेना संगठन ने अलीगढ़ जनपद में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू यशराज के नेतृत्व में गठित नई टीम में अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योगेश कुमार उर्फ (केडी भैया) पर एक बार फिर विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः अलीगढ़ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके नेतृत्व में संगठन को जिले के प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत करने, सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में लवकुश दिवाकर को जिला उपाध्यक्ष, प्रिंस चौहान को उपाध्यक्ष, गौरव कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कोहली को जिला सचिव, अतुल कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, प्रदीप कुमार को जिला संयोजक, शिव कुमार (उर्फ बाबा) को जिला महामंत्री, नरेंद्र सिंह को जिला महासचिव तथा परवीन सिंह 'संजू फौजी' को जिला प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू यशराज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री राम सेना संगठन राष्ट्रहित, समाज सेवा, गौ संरक्षण, सनातन संस्कृति के संरक्षण और जनकल्याण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाता रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे तथा अलीगढ़ जिले में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।
उत्तर प्रदेश: गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आज बस्ती-संतकबीरनगर दौरे पर, गौशालाओं का करेंगे औचक निरीक्षण
मध्य प्रदेश: पोरसा में मंगल कलश स्थापना के साथ वर्षायोग का शुभारंभ, चार माह तक होंगे धार्मिक आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में 15-16 अगस्त को बाबा विश्वकर्मा का दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन
