Contact for Advertisement 9650503773


 

उत्तर प्रदेश: डीजीपी राजीव कृष्ण ने बरेली पुलिस लाइन्स में नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का किया उद्घाटन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 31/07/2026 05:28:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 31/07/2026 05:28:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने बरेली में आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने बरेली में आयोजित समीक्षा बैठक के उपरांत रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीजीपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल गतिविधियां अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खेल न केवल फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और कार्यक्षमता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस वेलफेयर के अंतर्गत खेल सुविधाओं का विस्तार पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट से पुलिसकर्मियों को नियमित अभ्यास और खेल प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी पुलिस कर्मियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन के साथ ही पुलिस विभाग द्वारा पुलिस कल्याण एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। 

Related News

उत्तर प्रदेश: 4 सीटर ई-ऑटो को बनाया 12 सीटर, परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन; ₹1.07 लाख का चालान, वाहन सीज

उत्तर प्रदेश: गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आज बस्ती-संतकबीरनगर दौरे पर, गौशालाओं का करेंगे औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: महुली थाने का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था व अभिलेखों की परखी व्यवस्थाएं

मध्य प्रदेश: पोरसा में मंगल कलश स्थापना के साथ वर्षायोग का शुभारंभ, चार माह तक होंगे धार्मिक आयोजन

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में 15-16 अगस्त को बाबा विश्वकर्मा का दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन

मध्य प्रदेश: 40 साल की सेवा के बाद सफाई कर्मचारी गयाराम वाल्मीक सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई


Featured News