-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा, डीएम ने दिए समयबद्ध ऋण वितरण के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 30 जुलाई, गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 30 जुलाई, गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु, एक जनपद एक उत्पाद (ODOP), पीएम स्वनिधि, डूडा, जिला स्तरीय सलाहकार समिति, खादी ग्रामोद्योग, सेवायोजन एवं नेडा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं की प्रगति का विस्तृत ब्यौरा लिया। उन्होंने विशेष रूप से एक जनपद एक उत्पाद (ODOP), पीएम स्वनिधि, खादी ग्रामोद्योग एवं रोजगारपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभार्थियों को बैंकों के माध्यम से ऋण वितरण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही ऋण से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर लाभ मिल सके। डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि जनपद में उद्योग, व्यापार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं बैंक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उत्तर प्रदेश: गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आज बस्ती-संतकबीरनगर दौरे पर, गौशालाओं का करेंगे औचक निरीक्षण
मध्य प्रदेश: पोरसा में मंगल कलश स्थापना के साथ वर्षायोग का शुभारंभ, चार माह तक होंगे धार्मिक आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में 15-16 अगस्त को बाबा विश्वकर्मा का दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन
