Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ मुक्तिधाम में ABVP ने चलाया स्वच्छता अभियान, पौधरोपण के साथ स्वच्छता का संदेश दिया

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/09/2026 05:04:33 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/09/2026 05:04:33 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई इंदरगढ़ द्वारा 'स्टूडेंट्स फॉर सेवा' (SFS) के आयाम के अंतर्गत नगर के मुख्य मुक्तिधाम परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) इकाई इंदरगढ़ द्वारा 'स्टूडेंट्स फॉर सेवा' (SFS) के आयाम के अंतर्गत नगर के मुख्य मुक्तिधाम परिसर में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर मुक्तिधाम परिसर और आसपास फैले कचरे, झाड़ियों तथा प्लास्टिक अपशिष्ट की सफाई की। कार्यकर्ताओं ने न केवल परिसर को स्वच्छ बनाया, बल्कि पौधरोपण व देख-रेख का संकल्प भी लिया।

 कार्यक्रम के दौरान ABVP पदाधिकारियों ने बताया कि 'स्टूडेंट्स फॉर सेवा' का मुख्य उद्देश्य छात्रों में समाज सेवा की भावना जागृत करना है। सामाजिक स्थलों की स्वच्छता और उनका रख-रखाव हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुक्तिधाम जैसे पवित्र और संवेदनशील स्थल को स्वच्छ रखकर परिषद ने समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया है। यह कार्यक्रम SFS संयोजक सक्षम दुबे एवं आशुतोष बिधौलिया के नेतृत्व में किया गया मुख्य रूप से जिला संयोजक ध्रुव नीखरा, नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम दुबे नगर मंत्री देवेंद्र कुशवाहा, आंशिक गुप्ता जी , आदर्श परिहार, विवेक सेन, सिद्धांत श्रीवास्तव,राज गुप्ता , रवींद्र बघेल,अंशुल कुशवाहा ,सचिन अहिरवार , रोहित सफाई दरोगा सूरज वाल्मीकि ,रमेश ,सुनील ,आकाश ,राजू उपस्थित रहे। 


Featured News