-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: शिवपुरी में बसपा का जिला स्तरीय युवा प्रशिक्षण शिविर संपन्न, युवाओं को संगठन मजबूत करने का आह्वान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शिवपुरी बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में रविवार 13 सितंबर 2026 को शिवपुरी स्थित शिवाय पैलेस में जिला स्तरीय युवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया प्रशिक्षण शिविर में बहुजन समाज पार्टी की
विस्तार
मध्य प्रदेश: शिवपुरी बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में रविवार 13 सितंबर 2026 को शिवपुरी स्थित शिवाय पैलेस में जिला स्तरीय युवा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया प्रशिक्षण शिविर में बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा संगठन को मजबूत करने युवाओं की भूमिका तथा सामाजिक परिवर्तन के लिए सक्रिय भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा की गई कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुवालाल जाटव सहित पार्टी के जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारी युवा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे प्रशिक्षण शिविर के दौरान युवाओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में व्याप्त सामाजिक असमानता शोषण और अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का आह्वान किया गया वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है युवाओं को केवल चुनाव के समय सक्रिय होने के बजाय निरंतर संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों से जुड़कर कार्य करना चाहिए कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने युवाओं से बहुजन समाज पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया शिविर के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।
राजस्थान: शाहपुरा नगर पालिका में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत, 22 वार्डों में की जीत हासिल
राजस्थान: हिंदी के सार्थक स्वरूप और संस्कार को बचाकर ही भाषा का होगा विस्तार
उत्तर प्रदेश: राधा नाम की गूंज से राधामय हुआ श्री हरि मंदिर प्रांगण, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश: बरेली में पेंशन कार्ड के नाम पर हुई साइबर ठगी, फाइल खोलते ही खाते से उड़ गए 9.98 लाख
