-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बस्ती में राजनीतिक झंडे की आड़ में डीजल चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार और दो बाल अपचारी संरक्षण में
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का छावनी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का छावनी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की वेन्यू कार और पांच नीले जरीकैन में करीब 50 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। 14 सितंबर की सुबह करीब 3:25 बजे पुलिस टीम ने मझौवा दूबे के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वेन्यू कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से पांच नीले प्लास्टिक जरीकैन में करीब 50 लीटर डीजल बरामद हुआ। पुलिस ने आदर्श वर्मा (20) पुत्र स्व. खुशीराम वर्मा निवासी जुंवागांव, थाना भीटी, जनपद अम्बेडकरनगर और लवकुश चौहान (19) पुत्र इंद्रपाल चौहान निवासी गौहनिया, थाना गोसाईंगंज, जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया। दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया गया। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए लगाते थे राजनीतिक झंडा पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चार पहिया वाहन पर राजनीतिक पार्टी का झंडा लगाकर चलते थे। इससे पुलिस चेकिंग से बचने की कोशिश करते थे। भोर के समय हाईवे किनारे खड़े ट्रकों के चालक जब नींद में होते थे, तब पाइप के जरिए ट्रकों से डीजल निकाल लेते थे। पुलिस के मुताबिक चोरी किए गए डीजल को इधर-उधर बेचकर मिले रुपये खाने-पीने और शान-शौकत में खर्च किए जाते थे। आरोपियों ने अम्बेडकरनगर, अयोध्या और बस्ती समेत अन्य जनपदों में भी इसी तरह डीजल चोरी करने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले कलवारी-टांडा रोड से भी इसी वाहन से डीजल चोरी किया गया था। आदर्श पर छह मुकदमे, लवकुश पर पहले से डीजल चोरी का केस पुलिस के अनुसार आदर्श वर्मा के खिलाफ अकबरपुर और भीटी थानों में लूट, आर्म्स एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं लवकुश चौहान के खिलाफ थाना गोसाईंगंज, अयोध्या में डीजल चोरी का मुकदमा पहले से दर्ज है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। बरामदगी घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की वेन्यू कार पांच नीले प्लास्टिक जरीकैन करीब 50 लीटर चोरी का डीजल गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक राधारमण यादव प्रभारी चौकी अमोढ़ा, उपनिरीक्षक रामकुमार पासवान, हेड कांस्टेबल फयानाथ भास्कर, कांस्टेबल राजीव रंजन, सौरभ सिंह और अजीतनाथ शुक्ला शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से पहुंचे आरोपियों तक पुलिस के अनुसार 13 सितंबर की रात रमघटिया में सड़क किनारे खड़े ट्रक से डीजल चोरी होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में छावनी थाने में मु0अ0सं0 191/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिरों को सक्रिय किया।
राजस्थान: शाहपुरा नगर पालिका में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत, 22 वार्डों में की जीत हासिल
राजस्थान: हिंदी के सार्थक स्वरूप और संस्कार को बचाकर ही भाषा का होगा विस्तार
उत्तर प्रदेश: राधा नाम की गूंज से राधामय हुआ श्री हरि मंदिर प्रांगण, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश: बरेली में पेंशन कार्ड के नाम पर हुई साइबर ठगी, फाइल खोलते ही खाते से उड़ गए 9.98 लाख
