-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: टोंकखुर्द में जनशिक्षकों को दी भावभीनी विदाई, कविता से सजा सम्मान समारोह
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: टोंकखुर्द जनशिक्षा केंद्र टोंकखुर्द में आयोजित शैक्षिक संवाद कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे तथा अपनी मूल शाला में लौट रहे जनशिक्षक हजारी लाल चौहान एवं दिनेश कुमार व्यास के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने दोनों जनशिक्षकों के कार्यकाल और योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विस्तार
मध्य प्रदेश: टोंकखुर्द जनशिक्षा केंद्र टोंकखुर्द में आयोजित शैक्षिक संवाद कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे तथा अपनी मूल शाला में लौट रहे जनशिक्षक हजारी लाल चौहान एवं दिनेश कुमार व्यास के सम्मान में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने दोनों जनशिक्षकों के कार्यकाल और योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संयोजन अरुण लोबानिया ने किया। इस दौरान डाइट के वरिष्ठ व्याख्याता शैलेश राठौर एवं सुनील पटेल ने हजारी लाल चौहान और दिनेश कुमार व्यास को पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने दोनों को विदाई देते हुए उनके साथ बिताए कार्यकाल की यादें भी साझा कीं। समारोह को विशेष रूप से कविराज डॉ. राज भँवर सिंह ठाकुर की कविताओं ने भावपूर्ण बना दिया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों का मनोरंजन किया और माहौल को साहित्यिक रंग से सराबोर कर दिया। उनकी कविताओं को उपस्थित शिक्षकों ने खूब सराहा और तालियों से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष जोशी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन दिनेश व्यास ने व्यक्त किया। समारोह में मनोज देथलिया, रूपसिंह मालवीय, सीताराम बेवरिया, हिम्मत सिंह बढ़वाना, अनवर शाह, वंदना वर्मा, सावित्री चौड़िया, कलावती कल्याणे, रेणु कुशवाह, सलमा शेख, अमर सिंह, नवीन मंडलोई और कृष्णा सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी मौजूद रहे। शैक्षिक संवाद के साथ आयोजित इस विदाई समारोह में शिक्षकों के बीच आत्मीयता और सम्मान का भाव देखने को मिला। उपस्थित शिक्षकों ने दोनों जनशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी जीवन और कार्यक्षेत्र के लिए मंगलकामना की।
राजस्थान: शाहपुरा नगर पालिका में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत, 22 वार्डों में की जीत हासिल
राजस्थान: हिंदी के सार्थक स्वरूप और संस्कार को बचाकर ही भाषा का होगा विस्तार
उत्तर प्रदेश: राधा नाम की गूंज से राधामय हुआ श्री हरि मंदिर प्रांगण, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश: बरेली में पेंशन कार्ड के नाम पर हुई साइबर ठगी, फाइल खोलते ही खाते से उड़ गए 9.98 लाख
