-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों का रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, देवांग दराल ने जीता स्वर्ण, अनुराग को रजत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: 91वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन दिनांक 11 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक कलकत्ता में ERSA द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रद
विस्तार
उत्तर प्रदेश: 91वीं अखिल भारतीय रेलवे एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन दिनांक 11 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक कलकत्ता में ERSA द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर मंडल एवं उत्तर रेलवे का गौरव बढ़ाया। मंडल के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर CCTC के पद पर कार्यरत श्री अनुराग सिंह ने Shot Put (गोला फेंक) स्पर्धा में 17.65 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर रजत पदक (Silver Medal) प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में मुरादाबाद मंडल कार्यालय के परिचालन विभाग में OS के पद पर कार्यरत श्रीमती सरिता सिंह ने Hammer Throw (हैमर थ्रो) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल किया। वहीं मुरादाबाद मंडल के देहरादून स्टेशन पर CCTC के पद पर कार्यरत श्री देवांग दराल ने Hammer Throw (हैमर थ्रो) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 64.60 मीटर की दूरी तक थ्रो कर स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रशासन ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदक विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। खिलाड़ियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचायक है तथा इससे अन्य रेलकर्मियों को भी खेलों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
राजस्थान: शाहपुरा नगर पालिका में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत, 22 वार्डों में की जीत हासिल
राजस्थान: हिंदी के सार्थक स्वरूप और संस्कार को बचाकर ही भाषा का होगा विस्तार
उत्तर प्रदेश: राधा नाम की गूंज से राधामय हुआ श्री हरि मंदिर प्रांगण, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश: बरेली में पेंशन कार्ड के नाम पर हुई साइबर ठगी, फाइल खोलते ही खाते से उड़ गए 9.98 लाख
