Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में ‘विकास आपके द्वार’ अभियान ने रचा कीर्तिमान, 1 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 14/09/2026 04:53:33 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 14/09/2026 04:53:33 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जनपद में आमजन को सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ घर-द्वार तथा ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित ‘विकास आपके द्वार’ अभियान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर जनपद में आमजन को सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ घर-द्वार तथा ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित ‘विकास आपके द्वार’ अभियान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 1,00,422 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा चुका है। अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को विभिन्न प्रमाण-पत्र, सरकारी योजनाओं और जरूरी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।

अभियान के तहत अब तक 51,070 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल, 8,275 को राशन कार्ड, 7,904 को आधार कार्ड, 3,779 शिकायतों का निस्तारण, 3,717 जन्म प्रमाण-पत्र और 2,971 लाभार्थियों की फैमिली आईडी से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसी क्रम में 2,823 लोगों की पीएम किसान ई-केवाईसी, 2,623 को शौचालय, 2,439 को आय प्रमाण-पत्र, 2,007 को किसान रजिस्ट्री, 1,767 को वृद्धावस्था पेंशन, 1,748 को आयुष्मान कार्ड, 1,543 को उज्ज्वला योजना तथा 1,457 लाभार्थियों को आभा कार्ड की सुविधा दी गई है। इसके अलावा 1,145 लोगों के ई-श्रम कार्ड भी बनाए गए हैं।

अभियान के तहत 1,125 मृत्यु प्रमाण-पत्र, 965 जाति प्रमाण-पत्र, 895 निवास प्रमाण-पत्र जारी किए गए। वहीं 856 लाभार्थियों को विधवा पेंशन, 500 को मनरेगा जॉब कार्ड, 255 को मुख्यमंत्री आवास योजना, 254 को दिव्यांग पेंशन तथा 78 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त श्रमिक पंजीयन, स्वरोजगार, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और बैंक खाता खोलने जैसी सेवाओं का लाभ भी पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, 1 लाख से अधिक लाभार्थियों तक पहुंच बनाना ‘विकास आपके द्वार’ अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाता है। अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकारी सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।


Featured News