Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फार्मासिस्टों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सांसद राकेश राठौर को सौंपा गया ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yusuf Khan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/09/2026 01:16:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Yusuf Khan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/09/2026 01:16:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने फार्मासिस्टों की 10 सूत्रीय न्यायसंगत मांगों को लेकर हुंकार भर दी है। आज 14 सितम्बर 2026 को एसोसिएशन के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोकसभा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने फार्मासिस्टों की 10 सूत्रीय न्यायसंगत मांगों को लेकर हुंकार भर दी है। आज 14 सितम्बर 2026 को एसोसिएशन के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय लोकसभा सांसद माननीय राकेश राठौर जी से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा।यह मुलाकात प्रदेश सचिव प्रांजल तिवारी और प्रदेश प्रवक्ता यूसुफ के नेतृत्व में हुई, जहां फार्मासिस्टों की समस्याओं और उनके अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की गई। फार्मासिस्टों की प्रमुख मांगों में उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने और उपकेंद्रों पर नए पद सृजित करने की मांग शामिल है। साथ ही, 'फार्मेसी प्रैक्टिस एंड रेगुलेशन एक्ट' को सख्ती से लागू करने और 

मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्टों की भौतिक उपस्थिति अनिवार्य करने पर जोर दिया गया है।एसोसिएशन ने 'शेड्यूल K' को समाप्त कर दवा वितरण का काम केवल पंजीकृत फार्मासिस्टों से कराने, सी.एच.ओ. भर्ती में फार्मासिस्टों को अवसर देने और अवैध ऑनलाइन फार्मेसी पर तुरंत रोक लगाने की भी मांग की है।सुरक्षा के मुद्दे पर बात करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कार्यस्थल पर हिंसा के खिलाफ डॉक्टरों की तरह ही फार्मासिस्टों को भी कड़ा कानूनी संरक्षण मिलना चाहिए।इस महत्वपूर्ण मौके पर प्रदेश सचिव प्रांजल तिवारी जी के साथ प्रदेश प्रवक्ता यूसुफ जी, मंडल कोषाध्यक्ष आफताब गाजी, शाहनवाज जी, एकलाख जी समेत भारी संख्या में फार्मासिस्ट साथी मौजूद रहे। सांसद राकेश राठौर जी ने मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 


Featured News