Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान में 158 अपराधियों पर हुई कार्रवाई

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Randheer Singh (RJ) , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 25/07/2026 03:52:04 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Randheer Singh (RJ) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 25/07/2026 03:52:04 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने जिले में दो दिवसीय विशेष 'एरिया डोमिनेशन' अभियान चलाया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश पुलिस ने जिले में दो दिवसीय विशेष 'एरिया डोमिनेशन' अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिलेभर में एक साथ बड़े स्तर पर दबिश देकर पुलिस ने 158 अपराधियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। इस कार्रवाई से जहां आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई, वहीं अपराधियों में हड़कंप मच गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभियान को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से लेकर आरक्षी स्तर तक कुल 258 पुलिस अधिकारी एवं जवानों को तैनात किया गया। इसके लिए 63 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रणनीतिक तरीके से कार्रवाई करते हुए 418 से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

अभियान के दौरान पुलिस ने 20 ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो हार्डकोर अपराधी, हिस्ट्रीशीटर, आदतन अपराधी, इनामी बदमाश और स्थायी वारंटी की श्रेणी में शामिल थे। इसके अलावा जघन्य अपराधों में वांछित 7 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्थायी वारंटियों, फरार आरोपियों, टॉप-10 बदमाशों, हिस्ट्रीशीटर्स तथा आबकारी मामलों में वांछित अपराधियों की भी धरपकड़ की। पुलिस ने अभियान के दौरान अवैध हथियारों और अवैध शराब के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक अवैध पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए तथा चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई में 710 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की गई और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अतिरिक्त सामान्य अपराधों से जुड़े 34 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि स्थानीय एवं विशेष अधिनियमों के तहत 27 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करना है। जिला पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति आगे भी पूरी सख्ती के साथ लागू रहेगी। पुलिस का कहना है कि ऐसे विशेष अभियान भविष्य में भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, अवैध गतिविधियों पर अंकुश और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर जिले को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।


Featured News