Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेज से जमीन एग्रीमेंट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 25/07/2026 04:27:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 25/07/2026 04:27:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का एग्रीमेंट करने और पैसे वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 507/2026 में वांछित आरोपी शैलेन्द्र कुमार उर्फ सटू पुत्र स्वर्गीय रामदेव, निवासी उमिला थाना कोतवाली खलीलाबाद, संत कबीर नगर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिस टीम ने ढड़वा नहर के पास से गिरफ्तार किया और बाद में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जानकारी के अनुसार, यह मामला 11 जून 2026 को दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता गुड्डी गुप्ता पत्नी शंकर दयाल गुप्ता, निवासी पिपरौली बाजार थाना गीडा जनपद गोरखपुर ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने कथित रूप से धोखाधड़ी करते हुए कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से जमीन का एग्रीमेंट कराया और इसके बदले लिए गए पैसे वापस नहीं किए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मामले में धारा 338, 336(3), 340(2), 319(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी जमीन के लेन-देन से पहले दस्तावेजों की पूरी जांच-पड़ताल जरूर कर लें, ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके। इस कार्रवाई में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम के उपनिरीक्षक प्रभान्शु राय, हेड कांस्टेबल मो. यूसूफ और कांस्टेबल राघवेन्द्र प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अपराध और धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में आगे भी अभियान जारी रहेगा।