-
☰
No image found.
राजस्थान: करेडिया में 70वीं जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का भव् शुभारंभ
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
राजस्थान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करेडिया में 70 वी जिला स्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़ प्रमोद कुमार दशोरा अध्यक्षता मंडल अध्य
विस्तार
राजस्थान: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करेडिया में 70 वी जिला स्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ में मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़ प्रमोद कुमार दशोरा अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नेमीचंद भाट ने की। संस्था प्रधान राजेंद्र सिंह यादव शारीरिक शिक्षक नंदलाल जाट मुख्य निर्णायक गोपाल उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 42 टीमों के 450 खिलाडियो ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार दशोरा ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने व भामाशाह व ग्राम वासियों को सम्मानित कर सहयोग हेतु धन्यवाद दिया। मुख्य निर्णायक गोपाल उपाध्याय ने छात्रों को उत्कृष्ट अभ्यास से ही खेल प्रतिभा का निखार आता है इसी के साथ उद्घाटन की घोषणा की। पर्यवेक्षक संस्था प्रधान कन्नौज नरेंद्र सिंह शक्तावत ने छात्रों को शपथ दिलाई व अनुशासन से खेलने हेतु आह्वान किया। उद्घाटन मैच संस्कार द स्कूल चित्तौड़गढ़ और रा उ मा वि भादसोड़ा के मध्य हुआ जिसमें भादसोड़ा विजेता रही साथ ही द्वितीय मैच रा उ मा वि करेडिया व रा उ मा वि भेरू सिंह जी का खेड़ा के मध्य हुआ जिसमें करेडिया विजित रहा। प्रशासक ग्राम पंचायत करेडिया कालू लाल गाडरी ने छात्रों को अनुशासन में रहकर खेल खेलने की अपील की। भामाशाह विक्रम सिंह चौहान व शंकर दास वैष्णव ने खिलाड़ियों हेतु भोजन की व्यवस्था की व हरि वैष्णव चंदेरिया विनोद टॉक निंबाहेड़ा जमनालाल गाडरी भंवर सिंह शक्तावत इंद्र सिंह चौहान विक्रम सिंह चौहान छोटू सिंह शक्तावत रघुवीर सिंह शक्तावत भंवरलाल नायक करेडिया भेरूलाल नायक भेरू खेड़ा ने सहयोग राशि प्रदान की। विशिष्ट अतिथि सहायक अभियंता निखिल कुमार चित्तौड़गढ़ महेंद्र कुमार बंजारा इंद्र सिंह भाणावत रघुवीर सिंह शक्तावत मुकेश खंडेलवाल अभय सिंह शक्तावत मिट्ठू लाल नायक भेरूलाल नायक कालू लाल गाडरी नरेंद्र सिंह शक्तावत रमेश चंद्र मेघवाल गोटू लाल भील दिग्विजय सिंह नारायण लाल शर्मा व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जसोदा मेनारिया व नारायण लाल रेगर ने किया। आभार शारीरिक शिक्षक नंदलाल जाट ने जताया।
छत्तीसगढ़: 12 घंटे ड्यूटी और ₹290 भुगतान का आरोप; SECL प्रबंधन से निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: मोरंग, गिट्टी और सरिया के दाम उछले; घर बनाने का सपना हुआ महंगा
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान
उत्तर प्रदेश: सेक्टर अल्फा-1 की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण अधिकारियों ने किया दौरा
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
