Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सेक्टर अल्फा-1 की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण अधिकारियों ने किया दौरा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 21/09/2026 04:13:25 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 21/09/2026 04:13:25 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा सेक्टर अल्फा-1 की विभिन्न समस्याओं को लेकर वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम ने प्राधिकरण अधिकारियों की टीम के साथ सेक्टरवासियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा सेक्टर अल्फा-1 की विभिन्न समस्याओं को लेकर वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम ने प्राधिकरण अधिकारियों की टीम के साथ सेक्टरवासियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद अधिकारियों ने सेक्टर का दौरा कर मौके पर समस्याओं का जायजा लिया। बैठक के दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कम्युनिटी सेंटर के कायाकल्प, टूटी नालियों और उनके कवर, पीजी से उत्पन्न हो रही समस्याओं, सड़क किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने, मार्केट में कॉमन पार्किंग एरिया बनाने और सीवर व्यवस्था सहित कई मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे। सहायक प्रबंधक गौरव बघेल ने बताया कि सेक्टर में डीप क्लीनिंग का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही क्रमवार पूरे सेक्टर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा। वहीं, उद्यान विभाग के निदेशक ज्ञानेंद्र यादव ने पेड़ों की छंटाई का काम जल्द शुरू कराने की बात कही।

सिविल विभाग के प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा ने कहा कि सड़क किनारे ड्रेसिंग का काम कराया जाएगा और जहां जरूरत होगी, वहां इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का प्रावधान किया जाएगा। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष एनसी शर्मा ने कहा कि सेक्टर की स्थिति अभी चिंताजनक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समस्याओं को क्रमवार प्राधिकरण के संज्ञान में लाकर उनका समाधान कराया जाएगा। बैठक और सेक्टर दौरे के दौरान आरडब्ल्यूए संरक्षक सुभाष अग्रवाल, राजेंद्र नागर, उपाध्यक्ष गजेंद्र दत्त शर्मा, महासचिव प्रेम सिंह भाटी, विजय शर्मा, सतीश सिंह, कपिल शर्मा, योगेश मीणा, उमेश नागर, सुशील शर्मा, जयचंद, यशपाल भाटी, जितेंद्र त्रिपाठी समेत कई सेक्टरवासी मौजूद रहे।