-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: आयुष्मान कार्ड के बावजूद 22 हजार मांगने रुपए मांगने का लगा आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली इज्जतनगर क्षेत्र के मिनी बाईपास स्थित प्रताप अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद इलाज के नाम पर रुपये मांगने और मरीज की मौत के बाद शव सौंपने के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली इज्जतनगर क्षेत्र के मिनी बाईपास स्थित प्रताप अस्पताल पर आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद इलाज के नाम पर रुपये मांगने और मरीज की मौत के बाद शव सौंपने के लिए 22 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। भमोरा के बल्लिया गांव निवासी सचिन सागर ने पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सचिन के मुताबिक, 18 सितंबर को हादसे में घायल उनकी दादी को टेंपो चालक प्रताप अस्पताल लेकर पहुंचा था। जानकारी मिलने पर वह अपने पिता के साथ अस्पताल पहुंचे और दादी का आयुष्मान कार्ड दिखाकर योजना के तहत इलाज कराने का अनुरोध किया। आरोप है कि इसके बावजूद अस्पताल के कर्मचारियों ने रुपये जमा करने का दबाव बनाया। सचिन का आरोप है कि उसी दिन दोपहर में उनकी दादी की मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल की ओर से शव देने के लिए 22 हजार रुपये की मांग की गई। रकम जमा किए बिना शव नहीं देने का आरोप है। सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पीड़ित ने अस्पताल के मैनेजर पर उसे रोकने, गाली-गलौज करने, जातिसूचक अपशब्द कहने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सचिन ने पुलिस से अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराने, आयुष्मान कार्ड से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कराने और एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई के लिए उसे अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मामले में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
छत्तीसगढ़: 12 घंटे ड्यूटी और ₹290 भुगतान का आरोप; SECL प्रबंधन से निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: मोरंग, गिट्टी और सरिया के दाम उछले; घर बनाने का सपना हुआ महंगा
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान
उत्तर प्रदेश: सेक्टर अल्फा-1 की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण अधिकारियों ने किया दौरा
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
