-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दवाओं की होम डिलीवरी पर लग सकती है रोक! DTAB ने दिए समीक्षा के निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कोविड के दौरान शुरू हुई दवाओं की होम डिलीवरी वाली व्यवस्था पर रोक लग सकती है। दवा कारोबारियों के संगठनों की ओर से इसकी मांग उठी है। इसी मांग के बाद ड्रग्स टेक्निक
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कोविड के दौरान शुरू हुई दवाओं की होम डिलीवरी वाली व्यवस्था पर रोक लग सकती है। दवा कारोबारियों के संगठनों की ओर से इसकी मांग उठी है। इसी मांग के बाद ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) ने इसकी दोबारा समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। अब क्या होगा? इसके लिए बनी उपसमिति को मौजूदा स्थिति के आधार पर मामले पर फिर विचार करना होगा। जरूरत पड़ने पर दवा कारोबारियों के संगठनों को भी अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार उपसमिति में कई सदस्य होम डिलीवरी जारी रखने के पक्ष में हैं। उनका मानना है कि इससे दूर-दराज और खासतौर पर गांवों में रहने वाले लोगों को सहूलियत मिल रही है। DTAB का दूसरा बड़ा फैसला बोर्ड ने ब्लड डोनेट करने वालों की पहचान भी डिजिटल करने का फैसला लिया है। रक्तदान के दौरान रक्तदाताओं की पहचान को आधार और आभा (ABHA) से जोड़ने की सिफारिश की गई है, जिससे निगरानी में मदद मिलेगी।
छत्तीसगढ़: 12 घंटे ड्यूटी और ₹290 भुगतान का आरोप; SECL प्रबंधन से निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: मोरंग, गिट्टी और सरिया के दाम उछले; घर बनाने का सपना हुआ महंगा
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान
उत्तर प्रदेश: सेक्टर अल्फा-1 की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण अधिकारियों ने किया दौरा
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
