-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मीरगंज में 150 बंदर पकड़े गए, पकड़ कर जंगल में छोड़े गए
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील क्षेत्र के एक गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों को राहत देने के लिए ग्राम पंचायत प्रशासन ने अभियान शुरू किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज तहसील क्षेत्र के एक गांव में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों को राहत देने के लिए ग्राम पंचायत प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। मथुरा से आई टीम ने दो दिन तक अभियान चलाकर करीब 150 बंदरों को पकड़ा। इसके बाद सभी बंदरों को सुरक्षित तरीके से पीलीभीत के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले काफी समय से गांव में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। बंदरों के झुंड घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान और अन्य घरेलू सामान उठा ले जाते थे। छतों पर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा था। इसके अलावा खेतों में खड़ी फसलों और घरों के आसपास लगे फलदार पौधों को भी बंदर नुकसान पहुंचा रहे थे। इससे ग्रामीणों को बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई थी। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों के बाद ग्राम पंचायत प्रशासन ने बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से विशेष टीम बुलाई। टीम ने गांव में अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाकर करीब 150 बंदरों को पकड़ा। इसके बाद उन्हें वाहनों से पीलीभीत के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। बसई गांव के प्रशासक सतीश चंद्र गंगवार ने बताया कि गांव में बंदरों की संख्या बढ़ने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए मथुरा से टीम बुलाकर बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि करीब 150 बंदर पकड़े जा चुके हैं और टीम अभी दो-तीन दिन और गांव में रहकर अभियान चलाएगी। इस दौरान और अधिक बंदरों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
छत्तीसगढ़: 12 घंटे ड्यूटी और ₹290 भुगतान का आरोप; SECL प्रबंधन से निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: मोरंग, गिट्टी और सरिया के दाम उछले; घर बनाने का सपना हुआ महंगा
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान
उत्तर प्रदेश: सेक्टर अल्फा-1 की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण अधिकारियों ने किया दौरा
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
