-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: PRV से डीजल निकालकर बेचने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित, वायरल वीडियो के बाद एसएसपी का एक्शन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना शाही क्षेत्र में आपातकालीन सेवा 112 की पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों पर सरकारी वाहन से डीजल निकालकर बेचने और उसकी रकम वसूलने का आरोप लगा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना शाही क्षेत्र में आपातकालीन सेवा 112 की पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों पर सरकारी वाहन से डीजल निकालकर बेचने और उसकी रकम वसूलने का आरोप लगा है। मामले से संबंधित वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अनुराग आर्य ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है वायरल वीडियो और फोटो में पीआरवी वाहन से डीजल निकालने, उसे पेट्रोल पंप के माध्यम से बेचने और इसके बदले रुपये लेते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद थाना प्रभारी की ओर से रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने पीआरवी में तैनात हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार और कांस्टेबल मोंटी कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, मामले में शामिल बताए जा रहे होमगार्ड मुकेश शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड विभाग के कमांडेंट को पत्र भेजा गया है पुलिस विभाग ने पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू करा दी है। जांच में सरकारी वाहन से डीजल निकाले जाने, उसे पेट्रोल पंप के जरिए बेचे जाने और रकम वसूले जाने के आरोपों की पड़ताल की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो और फोटो के अलावा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण सामने आने के बाद पुलिस महकमे में इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
छत्तीसगढ़: 12 घंटे ड्यूटी और ₹290 भुगतान का आरोप; SECL प्रबंधन से निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: मोरंग, गिट्टी और सरिया के दाम उछले; घर बनाने का सपना हुआ महंगा
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान
उत्तर प्रदेश: सेक्टर अल्फा-1 की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण अधिकारियों ने किया दौरा
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
