-
☰
No image found.
उत्तराखंड: हरिद्वार में संस्कारशाला आचार्या दक्षता वर्ग हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: हरिद्वार विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग द्वारा संचालित संस्कारशालाओं की आचार्या बहनों के लिए संस्कारशाला आचार्या दक्षता वर्ग का आयोजन प्राचीन श्री अवधूत मंडल आश्रम, हरिद्वार में किया गया।
विस्तार
उत्तराखंड: हरिद्वार विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग द्वारा संचालित संस्कारशालाओं की आचार्या बहनों के लिए संस्कारशाला आचार्या दक्षता वर्ग का आयोजन प्राचीन श्री अवधूत मंडल आश्रम, हरिद्वार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राकेश कंसल ने की, जबकि संचालन जिला सेवा प्रमुख रवि चौहान ने किया। दक्षता वर्ग में प्रांत टोली सदस्य रवि भूषण जोशी, अरुण कुमार गुप्ता और पूजा नौटियाल ने आचार्या बहनों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान हरिद्वार नगर में संचालित विभिन्न संस्कारशालाओं के पालक बंधुओं और आचार्या बहनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में आनंद पाल, सीमा अग्रवाल, सुमन लता मित्तल, अजय कुमार कंसल, आशीष धारीवाल और शोभना सहित कई पालक बंधु उपस्थित रहे। वहीं आचार्या बहनों में याचना ढींगरा, स्नेहा, रचना राजपूत, मनीष पांडे, कविता श्रीवास्तव और किरण सहित अन्य ने भाग लिया। वर्ग के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। संस्कारशाला के बच्चों के शैक्षिक, नैतिक और संस्कारपूर्ण विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। ‘संस्कारशाला दर्शन’ कार्यक्रम के तहत सभी संस्कारशालाओं की आचार्या बहनों ने अपने-अपने कार्यक्रमों की तिथियां भी निर्धारित कीं। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था संस्कारशाला समन्वयक मंजू नौटियाल ने संभाली।
छत्तीसगढ़: 12 घंटे ड्यूटी और ₹290 भुगतान का आरोप; SECL प्रबंधन से निष्पक्ष जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: मोरंग, गिट्टी और सरिया के दाम उछले; घर बनाने का सपना हुआ महंगा
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह जी के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान
उत्तर प्रदेश: सेक्टर अल्फा-1 की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण अधिकारियों ने किया दौरा
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं
