-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस गोवर्धन पूजा, भगवान को लगाया 56 भोग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पावन पित्र पक्ष में आज दिनांक 01 अक्टूबर 26 को भगवान श्री राम महाप्रभु जी के पावन धाम रामेशवर में बरेली वालो ने पंचम दिवस श्रीमद्भगवत कथा एवं भजन संध्या के माध्यम से अपनी अपनी हाजरी लगाई
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पावन पित्र पक्ष में आज दिनांक 01 अक्टूबर 26 को भगवान श्री राम महाप्रभु जी के पावन धाम रामेशवर में बरेली वालो ने पंचम दिवस श्रीमद्भगवत कथा एवं भजन संध्या के माध्यम से अपनी अपनी हाजरी लगाई। प्रातः के सत्र में प्रभु श्री राम महाप्रभु जी की असीम कृपा से उन्हीं के पावन धाम रामेशवर में आज श्रीमद्भागवत हुई जिसमें श्री वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास पूज्य श्री मधुर कृष्ण के पावन सानिध्य में उनके श्रीमुख से हुई कथा का एवं भगवान श्री राम और भोलेनाथ भगवान की।महिमा का कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कथा में आज भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। सभी भक्तों में टॉफी, खिलौनों, उपहार आदि से ठाकुर जी को रिझाया गया।कथा व्यास श्री मधुर कृष्ण शास्त्री जी ने गोवर्धन पूजा का महत्व और पूजा विधि भक्तजनों को बताई। शाम के सत्र में श्री वृंदावन धाम से पधारे पूज्य पारस लाडला वा माधुरी शर्मा जी वा दिल्ली के महावीर शर्मा के संकीर्तन का लाभ भक्तजनों को मिला। कथा के मुख्य यजमान सुशील अरोड़ा,मनोज अरोड़ा,कंचन अरोड़ा,विमी अरोरा को मुख्य यजमान बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बरेली से रवि छाबड़ा,सुशील अरोड़ा,गोविंद तनेजा,समीर अरोरा,हरीश अरोरा, अवधेश अग्रवाल,दीपक अरोरा,जगदीश अरोरा,राम प्रकाश बत्रा वा अन्य को भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्री रामजी के पावन धाम में 03 अक्टूबर तक प्रत्येक दिन प्रातः के सत्र में श्रीमद भागवत कथा एवं शाम के सत्र में भजन संध्या का लाभ सभी को मिलेगा। कल कथा में रुक्मिणी विवाह का प्रसंग होगा।
उत्तर प्रदेश: नौतनवा के कजरी गांव में कच्ची शराब के ठिकानों पर हुई छापेमारी, एक क्विंटल लहन हुई नष्ट
उत्तराखंड: सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित
उत्तर प्रदेश: निचलौल में 164 मुकदमों में बरामद 1840 लीटर अवैध शराब हुई नष्ट
उत्तर प्रदेश: महराजगंज में कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 64 ठिकानों पर छापेमारी; तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कोठीभार पुलिस ने बीएनएस के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कोठीभार पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटी गिरफ्तार
