-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर हैं मनोज कुमार गुप्ता
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने आज क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित वरिष्ठ
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने आज क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर अनेक जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रयास किया। इस अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पारदर्शिता, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता समाज के प्रत्येक वर्ग तक बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में अक्सर जाति और धर्म के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव किए जाने के आरोप लगते रहे हैं, जबकि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ कार्य कर रही है।
मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक आवाज पहुंचाना सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से भी जनसमस्याओं का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बिना भेदभाव, पारदर्शी व्यवस्था और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
उत्तराखंड: सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित
उत्तर प्रदेश: निचलौल में 164 मुकदमों में बरामद 1840 लीटर अवैध शराब हुई नष्ट
उत्तर प्रदेश: महराजगंज में कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 64 ठिकानों पर छापेमारी; तीन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कोठीभार पुलिस ने बीएनएस के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: कोठीभार पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न मामलों में वांछित तीन वारंटी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: फरेंदा क्षेत्र में कच्ची शराब के संभावित ठिकानों पर पुलिस की सघन छापेमारी
