-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: 40 साल की सेवा के बाद सफाई कर्मचारी गयाराम वाल्मीक सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नगर पालिका परिषद पोरसा में वर्ष 1986 से सफाई कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे गयाराम वाल्मीक, पुत्र धजारे लाल, निवासी धर्मपुरा रजौधा, 40 वर्षों की लंबी एवं सराहनीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नगर पालिका परिषद पोरसा में वर्ष 1986 से सफाई कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे गयाराम वाल्मीक, पुत्र धजारे लाल, निवासी धर्मपुरा रजौधा, 40 वर्षों की लंबी एवं सराहनीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) कुम्हेर सिंह,, अकाउंटेंट बृज किशोर तिवारी,,,शिशुपाल सिंह तोमर,, रामदीन किरार सहित नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गयाराम वाल्मीक का फूल-माला एवं शॉल पहनाकर सम्मान किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यकाल को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी। समारोह में बृजकिशोर तिवारी, शिशुपाल सिंह तोमर, रामदीन किरार, दाताराम चौधरी, प्रभु दयाल, श्रीराम, मनोज, पप्पू, महेंद्र, मनरूप, राजेश, मुंशीलाल, दीपक, अमन, शिवम, जौनी, धर्मेंद्र, नंदकिशोर, दिनेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गयाराम वाल्मीक की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। विदाई समारोह के अंत में उन्हें स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
उत्तर प्रदेश: गो-सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आज बस्ती-संतकबीरनगर दौरे पर, गौशालाओं का करेंगे औचक निरीक्षण
मध्य प्रदेश: पोरसा में मंगल कलश स्थापना के साथ वर्षायोग का शुभारंभ, चार माह तक होंगे धार्मिक आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में 15-16 अगस्त को बाबा विश्वकर्मा का दो दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन
